शारदीय नवरात्री व्रत 2015 तिथियां



देवी दुर्गा को संसार की शक्ति का आधार माना गया है। वेदों और पुराणों में देवी दुर्गा का वर्णन देवी भगवती, आदि शक्ति, महागौरी आदि नामों से किया गया है। देवीभागवत में वर्णन किया गया है कि आश्विन मास में मां भगवती की पूजा करने से मनुष्य का कल्याण होता है।

इस वर्ष शारदीय नवरात्र की तिथियां  (
Dates of Navratri: )निम्न हैं:

13 अक्टूबर, 2015 (1st Day of Navratri): इस दिन घटस्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 24 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक का है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

14 अक्टूबर 2015 (2nd Day of Navratri): चंद्र दर्शन (तिथि दोहराया है)

15 अक्टूबर 2015 (2nd Day of Navratri): नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

16 अक्टूबर 2015 (3rd Day of Navratri): नवरात्र के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है।

17 अक्टूबर 2015 (4th Day of Navratri): नवरात्र पर्व के चौथे दिन मां भगवती के देवी कूष्मांडा स्वरूप की उपासना की जाती है।

18 अक्टूबर 2015 (5th Day of Navratri): नवरात्र के पांचवे दिन भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

19 अक्टूबर 2015 (6th Day of Navratri): नारदपुराण के अनुसार आश्विन शुक्ल षष्ठी यानि शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए।

20 अक्टूबर 2015 (7th Day of Navratri): नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है।

21 अक्टूबर 2015 (8th Day of Navratri): नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं।

22 अक्टूबर 2015 (9th Day of Navratri): नौवें दिन भगवती के देवी सिद्धदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जाता है।
हिन्दू पंचाग अनुसार इस साल नवमी और दशमी एक ही दिन है इसलिए 03 अक्टूबर को ही विजयदशमी या दशहरा भी मनाया जाएगा। इस दिन कई जगह शस्त्रपूजा भी की जाती है। देवीभागवत के अनुसार इसी दिन श्री राम जी ने नौ दिन के नवरात्र व्रत को पूरा कर लंका पर चढ़ाई की थी और मां दुर्गा की अनुकंपा से ही श्रीराम ने विश्व विजयी रावण को हराया था।


23 अक्टूबर 2015: बंगाल, कोलकाता आदि जगहों पर जहां काली पूजा या दुर्गा पूजा की जाती है वहां दसवें दिन दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। - 

Comments

Popular posts from this blog

Anmol Vachan{in Hindi} अनमोल वचन हिंदी में सत्य वचन

अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज

एलवा माता शक्तिपीठ